मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

Others Shimla

DNN शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कल रात मण्डी के निकट हुए सड़क हादसे में सात मजदूरों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में वाहन चालक घायल हुआ, जिसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की टीम दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरन्त दुर्घटना स्थल पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य आरम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शान्ति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

News Archives

Latest News