कोरोना संक्रमण के मामले आने पर कुल्लू में बनाए गए कंटेनमेंट जोन

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

16 नवम्बर। एसडीएम डाॅ. अमित गुलेरिया ने कहा कि कुल्लू उपमंडल के कुछ क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव के मामले आए हैं। आस-पास के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन बनाए गए क्षेत्रों में भुंतर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखन के वार्ड नंबर एक के हाउस नंबर 37, नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर 3 के मकान नंबर 127, तथा वार्ड नंबर 5 के मकान संख्या 141, भुट्टी काॅलोनी के वार्ड संख्या 7 के मकान संख्या 124, वार्ड नंबर एक के मकान संख्या 124 को तथा ग्राम पंचायत कसोल के वार्ड संख्या 6 के मकान नंबर 64,  चोंग ग्राम पंचायत के मकान संख्या 4, मोहल ग्राम पंचायत के वार्ड 6 के मकान नंबर 223,  हाट ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 3 के मकान नंबर 23, कलहली ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 के मकान संख्या 29 तथा हाट ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या एक के मकान संख्या 30 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन घरों के साथ लगते मकानों को बफर जोन बनाया गया है। कुल्लू में उत्तर दिशा में ममता के खेत तक के आम रास्ते को तथा पूर्व में आम रास्ते से पाहनाला सड़क तक तथा पश्चिम में ग्राम पंचायत वल्ह-पीज के वार्ड संख्या 6 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, लेकिन इसके रास्ते और सड़क को शामिल नहीं किया है। आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन बनाए गए मकानों में आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

News Archives

Latest News