युवती के साथ पहले की अश्लील हरकत फिर कि मारपीट

Crime Mandi

DNN मंडी
15 नवम्बर। मंडी जिला में एटीएम से पैसे निकाल कर वापस लौट रही एक महिला के साथ मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक द्वारा अश्लील हरकतें व मारपीट करने का मामला सामने आया है। मौके पर महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जब एकत्रित हुए तब यह युवक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी और महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने इस युवक को पहचाना भी है जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस में दी है।


पुलिस के अनुसार यह घटना बहल के नजदीक घटित हुई जब एक महिला एटीएम से पैसे निकाल कर बाहर निकली इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक मौके पर आया और उसने महिला का रास्ता रोका और वह अश्लील हरकतें करने लगा महिला द्वारा इसका विरोध करने पर इस व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दी इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए उन्हें देखकर युवक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News