HIMACHAL सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Crime Mandi

DNN मंडी
जिला मंडी के करसोग में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा करसोग-मंडी सड़क मार्ग पर सुबह के समय हुआ जब एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई।

पिकअप गाड़ी बखरोट की तरफ आ रही थी कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर चालक को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं। चालक की पहचान भूपेन्द्र कुमार निवासी जिला शिमला के रूप में हुई है।

News Archives

Latest News