शिमला IGMC चेकअप करवाने पहुंचे मनोहर लाल खट्टर

Others Shimla

DNN शिमला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें शिमला के आईजीएमसी में उपचार के लिए लाया गया यहां पर डॉक्टरों की टीम ने करीब 1 घंटे तक उनका चेकअप किया और कई टेस्ट भी करवाएं जिनकी रिपोर्ट सही पाई गई है ।

आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गत दिवस शिमला पहुंचे थे और यहां पहुंचने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई।

जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी शिमला उपचार के लिए लाया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खट्टर ने कहा कि अब उनकी तिबयत ठीक है चेकअप करवाने आए है यहां डॉक्टरों ने देखरेख की है और सब डॉक्टर बढ़िया है।

वही आईजीएमसी के प्रिंसिपल रजनीश पठानिया ने बताया कि आज उनका चेकअप किया गया है और उनकी हालत ठीक है । उनके टेस्ट किए है जो बिल्कुल ठीक है और उन्हें भेज दिया गया है।

गौर रहे कि मनोहर लाल खट्टर बीते कल ही शिमला पहुंचे थे और उन्होंने राज्यपाल बंडारु दतात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाक़ात की थी।

News Archives

Latest News