DNN सोलन ब्यूरो
11 नवंबर। जिला सोलन में बुधवार को भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामले सामने आए है। जिला में सबसे अधिक मामले सोलन के है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से जांच के लिए भेजे गए 328 सैम्पलों में से 41 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आए और 246 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि देर शाम तक 41 सैम्पल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में अंडर प्रोसेस चले हुए है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से बुधवार को सीआरआई में 231 सैम्पलों की जांच की गई है। इन सैम्पलों में 24 सैम्पल पॉजिटिव व 166 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 41 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
ट्रुनेट के जरिए भी जिला सोलन में 07 सैम्पल क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में जांचे गए है। इनमे से 03 सैम्पल पॉजिटिव व 04 सैम्पल नेगेटिव आई है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला सोलन में 90 सैम्पल विभिन्न जगहों में जांचे गए है। इनमे से 14 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 76 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बुधवार को आए मामलें में 23 पुरुष व 18 महिलाएं संक्रमित हुई है।
इनमे सोलन से 26, बद्दी से 01, परवाणू से 02, एमएमयू से 04, अर्की ब्लॉक से 01, धर्मपुर से 01, सुबाथू से 06 मामले आए है।
इनमे आईएलआई के 09, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 10, एसएआरआई 03, वालंटियर 14, ट्रेवलर 03 व आईपीडी 02 है।
















