फेस्टिवल में अतिरिक्त बसें चलने के मुड़ में नहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
11 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में इस बार फेस्टिवल सीजन में लोगों को इस बार वर्तमान में चल रही पथ परिवहन निगम की बसों से ही गुजरा करना पड़ सकता है। वर्तमान में हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की अतिरिक्त बसें चलाने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि जो बसें चल रही हैं उनमें भी 50 फीसदी तक ही आक्युपेंसी हो रही है। इसके अलावा कुछ बसें तो घाटे में ही चलानी पड़ रही हैं। ऐसे में और बसें चलाकर निगम घाटे को बढ़ाना नहीं चाहता।
प्रदेश के रूटों पर चल रही एचआरटीसी. की बसों से ही फैस्टिव सीजन में भी लोगों को गुजारा करना होगा। अभी एच.आर.टी.सी. सोलन डिपो की अतिरिक्त बसें चलाने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि जो बसें चल रही हैं उनमें भी 50 फीसदी तक ही आक्युपेंसी हो रही है। इसके अलावा कुछ बसें तो घाटे में ही चलानी पड़ रही हैं। ऐसे में और बसें चलाकर निगम घाटे को बढ़ाना नहीं चाहता।
इस समय फैस्टिव सीजन चल रहा है और इस दौरान लोग खरीददारी के लिए शहर आते हैं। ऐसे में कम बसों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लॉकडाउन के बाद निजी व निगम की बसें शुरु कर दी गई हैं, लेकिन घाटे के चलते अभी सभी रूटों पर बसें बहाल नहीं हुई हैं। बसों की कमी से लोगों को सफर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। हालांकि एच.आर.टी.सी. सोलन डिपो की अतिरिक्त बसें चलाने की अभी कोई योजना नहीं हैं, लेकिन यदि सवारियों की सं या बढ़ती है तभी बसें चलाई चलाने का निर्णय लिया जा सकता है।
बता दें कि सोलन एच.आर.टी.सी. सोलन डिपो की इस समय प्रदेश में ही 80 रूटों पर बसें चल रही हैं। इनमें से 30 रूटों पर करीब 15 से 20 फीसदी सवारियां ही मिल पा रही हैं और रूट घाटे में चल रहे हैं, लेकिन आम जनता की सुविधा के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा 50 रूटों पर ऑक्युपैंसी 50 फीसदी तक है। इससे भी बसों का खर्चा ही पूरा हो पा रहा है। कोरोना काल के बाद लोग अभी कम ही बाहर निकल रहे हैं, जिससे अधिकतर बसें खाली ही आ-जा रही हैं।

प्रदेश के बाहर जा रही 7 बसें 
सोलन डिपो की अभी 7 बसें प्रदेश के बाहर चल रही हैं। इनमें से 4 बसें चंडीगढ़, 1 दिल्ली, 1 चुवाड़ी और 1 बस शनिवार से ही लुधियाना के लिए शुरु की गई है। इन बसों में भी 50 फीसदी तक ही सवारियां बैठ रही हैं।

क्या कहना है हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान का कहना है कि फैस्टिव सीजन में अतिरिक्त बसें चलाने की कोई योजना नहीं है, लेकिन यदि सवारियां बढ़ती हैं तो इस पर विचार किया जाएगा। इस समय सोलन डिपो की प्रदेश में 80 बसें व बाहरी राज्यों के लिए 7 बसें चलाई जा रही हैं। 30 रूटों पर तो 15-20 फीसदी ही सवारियां बसों में बैठ रही हैं।

News Archives

Latest News