09 नवंबर को बिजली बन्द

Kangra Others

DNN धर्मशाला(कांगड़ा) ब्यूरो 

07 नवम्बर। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी जदरांगल-टंग फीडर के आवश्यक रखरखाब कार्य के चलते 9 नवम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक इस फीडर के तहत आने वाले क्षेत्र टंग, टंग बाजार, मछां, तरंगा, सालिग, कंड-करिदयाना, जुहल आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News