DNN धर्मपुर
05 नवंबर। धर्मपुर के मोहन बाबड़ी के समीप किराए के मकान में रह रहे नेपाली मूल युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस थाना धर्मपुर को सूचना मिली कि धर्मपुर-सुबाथू रोड पर मोहन बाबड़ी के समीप एक किराए के मकान में रह रहे नेपाली मूल के एक युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान पाया कि 18 वर्षीय नेपाली मूल युवक निवासी गांव वाथड़ धर्मपुर ने गांव मोहन बावडी धर्मपुर ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सुशांत 03 नवंबर को किराए के मकान मोहन बावड़ी में आया था। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।















