DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
04 नवंबर। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नामी दूध के साथ तीन मिठाइयों के सैम्पल भरे है। विभाग द्वारा यह कार्रवाई सोलन शहर के साथ लगते क्षेत्रों में की है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा यह कार्रवाई लगातार की जा रही है और सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है। बुधवार को भी टीम ने नामी दूध व रसगुल्ला के सैम्पल भरे है, जबकि इससे पहले विभाग ने चॉकलेट व फेनियों के सैम्पल लेकर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे है। इसकी रिपोर्ट विभाग के पास आगामी 15 दिनों में पहुंच जाएगी, जिसके बाद ही विभाग आगामी कार्रवाई शुरू करेगा।
बता दें कि त्यौहारी सीजन को लेकर विभाग द्वारा कमर कसी हुई है और बाज़ारों में सजी मिठाइयों के सैम्पल भरे जा रहे है। बीते दिनों भी विभाग द्वारा सोलन के भुड्ड व नालागढ़ क्षेत्र से मिठाइयों के दस सैम्पल भरे है। इन्हे जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है। 
गौरतलब हो कि विभाग द्वारा हर वर्ष त्यौहारी सीजन में मिठाइयों के सैम्पल भरे जाते है, लेकिन इन सेम्पलों की रिपोर्ट सभी त्यौहार बित जाने के बाद विभाग के पास पहुंचती थी, लेकिन इस बार जिला खाद्य सुरक्षा विभाग त्यौहारों के पहले से ही मिठाइयों के सैम्पल भरे जाने शुरू किए। इनमे से कई कई सैम्पलों की रिपोर्ट भी विभाग के पास पहुंच चुकी है और दो ऑयल, एक देसी घी व खोया के सैम्पल फेल हो चुके, जबकि अन्य सैम्पलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
क्या कहना है जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का
इसकी पुष्टि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकर ने की है। उन्होंने बताया कि जिला से दूध, रसगुल्ला, चॉकलेट व फेनियों के सैंपल भरे गए है। इन सभी को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे गए है। विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार की जाएगी।















