SOLAN में 6 तारीख को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Others Solan

DNN सोलन (Solan)
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत लाईनों के रखरखाव तथा खुंडीधार में पेट्रोल पम्प के समीप विद्युत लाइनों के कार्य के दृष्टिगत 6 नवम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी।


विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 6 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक कोटलानाला, पुलिस थाना, राजकीय महाविद्यालय, आफिसर काॅलोनी (officer colony), डाईट, खलीफा लाॅज, टैंक रोड, गलानग, मतियूल, खनोग, धोबीघाट, फोरेस्ट रोड व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 6 नवम्बर, 2020 को ही प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक डमरोग, आंजी, बलाना, सूर्य विहार (Surya Vihar), खुंडीधार, शामती व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगांे से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News