कोविड-19 के दृष्टिगत ऑनलाईन होगा बाल-विज्ञान सम्मेलन

Kangra Others

DNN कांगड़ा ब्यूरो

धर्मशाला। 03 नवम्बर: कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार कांगड़ा जिला में बाल-विज्ञान सम्मेलन का आयोजन 9 से 21 नवम्बर, 2020 तक ऑनलाईन किया जायेगा। उप निदेशक, प्रारम्भिक मोहिन्द्र कुमार ने बताया कि उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेला का आयोजन 9 से 11 नवम्बर तक किया जायेगा और जिला स्तर के सम्मेलन का आयोजन 19 से 21 नवम्बर तक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस बार उपमंडल स्तर पर तीन  प्रतियोगितायें करवाई जायेंगी जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड़ की प्रतियोगितायें होंगी। जिला स्तर पर चार प्रतियोगितायें होंगी जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड के साथ ही वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट को शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिये 3421 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार सभी प्रतियोगितायें ऑनलाईन करवाई जायेंगी जिसमें केवल 10 से 17 वर्ष के छात्र ही भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगितायें कनिष्ठ वर्ग मेें 6 से 8 कक्षा तक, वरिष्ठ वर्ग में 9 से 10 कक्षा तक और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में जमा एक एवं जमा दो के छात्रों के बीच होंगी।
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिये सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों व खंड समन्वयकों से आग्रह किया है कि प्रतिभागी बच्चों का निर्धारित दिन व समय पर सम्मेलन में भाग लेना सुनिश्चित करवायें।

News Archives

Latest News