सोलन कालेज में बुलाए फाइनल ईयर के छात्र, बाकि कक्षाओं के लिए क्या है निर्देश 

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

02 नवंबर। राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोलन में कक्षाएं लगाने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार केवल फाइनल ईयर की कक्षाएं लगाई जाएगी। हालांकि, सोमवार को कोरोना काल के  बाद नियमित कक्षाएं लगाने के लिए राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोलन में विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर देखी गई है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना काल के लगभग 08 माह बाद कालेज नियमित कक्षाओं के लिए खोलें गए है, लेकिन पहले दिन कालेज में केवल पूछताछ के लिए ही कॉल आई है।  कालेज प्रशासन द्वारा फैसला लिया गया कि कोरोना वायरस को देखते हुए अभी कालेज में केवल फाइनल ईयर की कक्षाएं ही लगाई जाएगी, ताकि पढ़ाई के दौरान सामाजिक दूरी व अन्य सभी प्रकार के नियमों की पालना हो सके।  इसके बाद अन्य कक्षाओं को कालेज में बुलाने का विचार किया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों की सहमति पत्र भी लेकर आना आवश्यक रखा गया है। जानकारी के अनुसार राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोलन में 3700 के करीब विद्यार्थी है। कोरोना काल के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखना के लिए इनमे से केवल फल ईयर के विद्यार्थियों  आने के लिए शेड्यूल जारी किया है।

 

अन्य की चलती रहेगी ऑनलइन कक्षाएं

नियमित कक्षाओं का शेड्यूल जारी होने के बाद कालेज प्रशासन ने फर्स्ट ईयर व सेकेंड ईयर के विद्यार्थी की ऑनलइन कक्षाएं नियमित चलती रहेगी। इसके बाद इन्हे कालेज में आने के लिए कालेज द्वारा बताया जाएगा।

क्या कहना है प्राचार्य का

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य नम्रता टीकू का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए कालेज में अभी फाइनल ईयर की कक्षाएं लगाई जाएगी। इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।  कालेज में विद्यार्थियों को सहमति पत्र भी लाना आवश्यक है।  फर्स्ट व सेकेंड ईयर की कक्षाए नियमित तौर पर ऑनलइन माध्यम से लगाई जाएगी।

News Archives

Latest News