सोलन के इस क्षेत्र में 04 नवंबर को रहेगी बिजली बंद

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

02 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी नौणी फीडर के अन्तर्गत नए ट्रान्सफार्मर के संचालन के दृष्टिगत 04 नवम्बर को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।  उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत नौणी, धारों की धार, अणु तथा रंगाह व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे बाधित रहेगी।  उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News