DC SOLAN ने जारी किए नगर निगम सोलन में वार्ड निर्धारण के सम्बन्ध में नोटिस

Others Solan

DNN सोलन

29 अक्तूबर। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने नगर निगम सोलन को वार्डों में विभाजित करने एवं प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने के प्रस्ताव के सम्बन्ध में नोटिस जारी कर दिया है।
उपायुक्त द्वारा जारी नोटिस के अनुसार नगर निगम सोलन को वार्डों में विभाजित करने एवं प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव उपमण्डलाधिकारी सोलन एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोलन के कार्यालय में अगले 07 दिवस तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा। निरीक्षण इन 07 दिनों में कार्यालय समय में किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी निवासी को उक्त प्रस्ताव के सम्बन्ध में कोई आपत्ति है अथवा वह कोई सुझाव देना चाहता है तो ऐसा इस नोटिस के प्रकाशन के 07 दिन की अवधि के भीतर किया जा सकता है। सुझाव अथवा आपत्ति फाॅर्म-02 पर उपायुक्त सोलन को प्रेषित करनी होगी।
उन्होंने कहा कि 07 दिन की अवधि के भीतर प्राप्त सुझाव अथवा आपत्ति पर प्रस्ताव को अन्तिम रूप देने से पूर्व विचार किया जाएगा।

News Archives

Latest News