DNN नालागढ़ (सोलन)
28 अक्तूबर। नालागढ़ पुलिस ने एक मकान से 150 बोरी सरकारी सीमेंट बरामद किया है। पुलिस ने सीमेंट की 150 बोरी को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज क्र आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक मकान में सरकारी सीमेंट की बोरियां पड़ी है। इस गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। नालागढ़ की दभोटा चौकी के अंतर्गत पड़ते गांव मंगता पलासी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मकान से 150 बोरी सरकारी सीमेंट बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने मकान में रखे सीमेंट को ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर नालागढ़ थाना में लाया गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी नवदीप सिंहने की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी,जिस पर कार्रवाई करते हुए मांगता प्लासी में व्यक्ति के घर से 150 बोरी सरकारी सीमेंट हिरासत में लिया गया है और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।















