CM ने दिए कंडक्टर भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच के आदेश

Others Politics Shimla

DNN शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख़्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लिखित परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना घटित न हो।

News Archives

Latest News