DNN धर्मपुर (सोलन)
18 अक्तूबर। धर्मपुर के सोहन बाबड़ी के समीप बंद शराब के ठेके के पास आवाज मारने को लेकर लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दो लोगों को गम्भीर चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया। उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और आगमो कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थान धर्मपुर में विपिन ने मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। इसका 16 अक्तूबर को जन्मदिन था। इसके लिए इसने एक रेस्ट हाउस में पार्टी के लिए दोस्तों को बुलाया था, पार्टी के दौरान लगभग 10 दोस्त मौजूद थे। विपिन करीब 11 बजे अपने दोस्त वीरेंद्र ठाकुर को पार्टी में लाने के लिए धर्मपुर बाजार पहुंचा। इस दौरान इसके साथ एक अन्य गाड़ी में इसका दोस्त मुकेश भी था जिसमें विशाल बैठा था। धर्मपुर बाजार से इन्होंने विरेन्द्र ठाकुर को विशाल के साथ गाड़ी में बिठाया तथा यह सभी रेस्ट हाउस की ओर चल पड़े। यहां से निकलने के पश्चात सोहन बाबड़ी से थोड़ा आगे शराब के ठेका के पास पहुंचे तो विशाल व विरेन्द्र ठाकुर गाड़ी रोककर गाड़ी से नीचे उतरे तथा शराब लेने के लिए ठेका पर गए, परन्तु शराब ठेका बन्द हो चुका था। इस दौरान विशाल व विरेन्द्र ठाकुर ने ठेके वाले को आवाज लगाई, लेकिन किसी ने इनकी आवाज न सुनी।
उसी समय वहां पर मौजूद विकास, विक्रम, विकास, पवन कुमार व मनु ने इन लोगों से साथ मारपीट शुरु कर दी। उपरोक्त पांचों की मारपीट से इसे, मुकेश शर्मा व विशाल ठाकुर को मामूली चोटें आई। विक्रम ने इसके दोस्त विरेन्द्र ठाकुर के सिर पर वार किया तथा डण्डे से विरेन्द्र ठाकुर को पीटा जो डण्डे के वार से विरेन्द्र ठाकुर के सिर से खून बहने लगा। इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले आए। इनकी पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है ओर कार्रवाई की।जा रही है।















