सोलन के गायक अजय भारद्वाज का नया गाना हुआ लॉन्च शूलिनी माता- 2

Entertainment Religious Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
17 अक्तूबर। सोलन के गायक अजय भारद्वाज ने पहले नवरात्रि के मौके पर मां शूलिनी पर आधारित अपना नया गाना लांच किया। शनिवार को सोलन में एक सादे समारोह के दौरान यह गाना लॉन्च किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अजय भारद्वाज ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने मां शूलिनी पर आधारित गाना लांच किया था और ठीक 1 वर्ष बाद अब पहले नवरात्रि पर अपना नया गाना लॉन्च किया है। इस गाने की वीडियो एलबम की शूटिंग भी शूलिनी माता मंदिर के आसपास ही हुई है। उन्होंने बताया कि गाने के प्रड्यूसर कमल अटवाल हैं और इसमें बतौर वीडियो डायरेक्टर विजय भट्टी ने काम किया है। वीडियो एल्बम में किरदार के तौर पर डॉक्टर कमल अटवाल, वासू अरोड़ा, नीरज वर्मा ने भूमिका निभाई है। गाने की लिरिक्स अश्वनी कुमार ने लिखी है जबकि इसमें म्यूजिक का भी रिकॉर्ड द्वारा दिया गया है। आपको बता दें कि सोलन में पिछले 1 वर्ष में सोलन जिला से संबंधित रखने वाले कई गायकों ने भक्ति पर आधारित गीत निकालें हैं और सोलन के अजय भारद्वाज द्वारा भी इस दौरान कई नए गीत निकाले गए हैं।

News Archives

Latest News