जिला सोलन में कोरोना वायरस से एक ओर व्यक्ति की मौत

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

16 अक्तूबर। जिला सोलन में शुक्रवार को कोरोना से एक ओर व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति 36 वर्ष का था और नालागढ़ का रहने वाला था। इस व्यक्ति की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से आईजीएमसी शिमला में कोरोना पॉजिटिव आई थी और व्यक्ति के इलाज किया जा रहा था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस व्यक्ति की मौत हो गई है। जिला में एक ओर व्यक्ति की कोरोना से मौत हो जाने के बाद आंकड़ा 36 पहुंच गया है। उधर, शुक्रवार को जांचे गए 243 सैम्पलों में से 17 सैम्पल पॉजिटिव और 211 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 15 सीआरआई कसौली में अभी भी अंडर प्रोसेस चलें हुए है।

News Archives

Latest News