DNN सोलन ब्यूरो
15 अक्तूबर। जिला सोलन में गुरुवार को भी 20 कोरोना मामले आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 292 सैम्पलों की जांच विभिन्न जगहों पर की गई है। इनमे 253 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव व 20 सैम्पल पॉजिटिव आए है, जबकि 19 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस है।
इन 292 सैम्पलों में 189 सैम्पलों को केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में जांचे गए है। इन सैम्पलों में 13 सैम्पल पॉजिटिव व 158 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव व 18 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
ट्रुनेट के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में 04 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे तीन सैम्पल नेगेटिव व 01 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 99 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 07 सैम्पल की रिपोर्ट पोसिटिव आई है, जबकि 92 सैम्पल नेगेटिव आए है।
इन 20 कोरोना पॉजिटिव सैम्पलों में 14 पुरुष व 06 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 09, बद्दी से 06, नालागढ़ से 01, परवाणू से 03, एमएमयू से 01 सैम्पल पॉजिटिव आया है। इनमे आईएलआई के 06, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 13 व फ्लू का एक मामला है।















