DNN ऊना
14 अक्तूबर। घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के अंतर्गत त्रैमासिक बैठक आज अतिरिक्त जिलाधीश ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एडीसी ने कहा कि वर्ष 2019-20 के दौरान अधिनियम के अंतर्गत कुल 144 मामले प्राप्त हुए और अप्रैल 2020 से जून 2020 के दौरान 16 मामले प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से संबंधित कुल 90 शिकायतें न्यायालय में दर्ज हुई व कुल 88 मामलों में संरक्षण अधिकारियों द्वारा डीआईआर न्यायालय में प्रस्तुत की गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को मेडिकल सुविधा की आवश्यकता नहीं पड़ी और ना ही किसी को शेल्टर होम में भेजा गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि इस अवधि के दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा कुल 49 मामलों में विधिक सहायता प्रदान की गई तथा कुल 53 मामले में न्यायालय द्वारा सुनवाई की गई। इस दौरान 77 मामले शिकायतकर्ताओं ने वापस लिए।















