विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द चल सकती है हिमालयन क्वीन, अम्बाला डिवीजन ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव   

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

11 अक्तूबर। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर लॉकडाउन के बाद अब फिर जल्द ट्रेन चलाई जा सकती है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड डिवीजन अम्बाला द्वारा रेल मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर भी ट्रेन को दौड़ाया जा सकता है।

बता दें कि रेलवे बोर्ड द्वारा 15 अक्तूबर से कालका-दिल्ली शताब्दी चलाई जाने का फैंसला लिया है। इसी को देखते हुए कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर 15 अक्तूबर से ट्रैक पर हिमालयन क्वीन के संचालन की अंबाला रेल मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और रेल मुख्यालय से अंतिम मंजूरी लेने के लिए पत्र लिखा गया है। 15 अक्तूबर से रेलवे बोर्ड ने कालका-दिल्ली शताब्दी चलाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 7 बजकर 40 बजे चलेगी, जो 11 बजकर 45 बजे कालका पहुंचेगी।

आम दिनों में इस ट्रेन के साथ कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन चलाई जाती थी, ताकि शिमला की और जाने वाले यात्रियों को सुविधा रहे। अब फिर बोर्ड द्वारा कालका से शिमला के लिए दोपहर 12:10 बजे हिमालयन क्वीन के संचालन की योजना बनाई है।  शिमला से ट्रेन के कालका रवाना होने का समय अगले दिन सुबह 10:40 निर्धारित है। यह ट्रेन शाम 4:10 बजे कालका पहुंचेगी। गौरतलब हो कि  हिमाचल के बॉर्डर खुलने के बाद भारी संख्या में सैलानी शिमला आ रहे हैं। ऐसे में सैलानियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे हिमालयन क्वीन गाड़ी चलाने की तैयारी में है।

क्या कहना है सीनियर डीसीएम अम्बाला का 

रेलवे बोर्ड अम्बाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरी मोहन का कहना है कि 15 अक्तूबर से  दिल्ली से कालका के लिए शताब्दी चलाई जा रही है।  इसी को देखते हुए नेरोगेज लाइन पर भी हिमालयन क्वीन चलाई जाने की योजना बनाई गई है और प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है।  मंजूरी मिलते ही यह ट्रेन भी चलाई जाएंगी।

News Archives

Latest News