DNN चंबा ब्यूरो
9 अक्टूबर। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को अनुसूचित जाति उप योजना के तहत जिला स्तरीय समीक्षा एवं पुनर्वलोकन समिति की त्रैमासिक बैठक बचत भवन चंबा में आयोजित की जाएगी ।
जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 की द्वितीय तिमाही के अंतर्गत विभिन्न विभागों की वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी । बैठक 16 अक्टूबर को 11 बजे बचत भवन चंबा में आयोजित होगी।















