उद्योग में लगी आग, 40 लाख का नुकसान

Crime Sirmaur

DNN नाहन

09 अक्टूबर। कालाअंब के त्रिलोकपुर सड़क पर स्थित एक उद्योग में आगजनी की घटना घटी है बताया जा रहा है कि उद्योग को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे अग्निशमन विभाग को शिवम कोट्स स्पिन उद्योग में आग लगने की सूचना मिली। इसके पांच मिनट बाद ही दमकल विभाग के कर्मी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। रातभर काफी मशक्कत के बाद विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकांड से उद्योग में रखे 900 के करीब कोटन के बंडल जलकर राख हो गए। वहीं शैड को भी भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय भी कोटन में हल्की फुल्की आग लग रही थी। जिस पर काबू पाने के लिए विभाग के कर्मी मौके पर तैनात रहे। उधर कालाअंब फायर चैकी के प्रभारी रामकुमार ने बताया कि आग से 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मी रातभर आग बुझाने में डटे रहे। फायर स्टेशन नाहन से भी एक फायर टेंडर रात को ही मौके पर बुलाया गया।

News Archives

Latest News