12 अक्तूबर को बिजली रहेगी बंद

Kangra Others

DNN धर्मशाला

09 अक्तूबर: सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल-एक धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि दीवाली के त्यौहार और आने वाले सर्दियों के मौसम के दृष्टिगत 33/11 के.वी.यार्ड कालापुल स्ब-स्टेशन और 11 के.वी.फीडर धर्मशाला की आवश्यक मरम्मत व उचित रखरखाव के कारण धर्मशाला शहर के कोतवाली बाजार, आई.पी.एच. कम्पलैक्स, नगर निगम कार्यालय, यात्री निवास, क्षेत्रीय अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टैलिफोन एक्सचैंज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाईन, राम नगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लीनिक श्यामनगर, पुलिस लाईन, इक जोत कॉलोनी, चीलगाड़ी, हाऊसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, आकाशवाणी, चैलियां, कॉलेज परिसर, बी.एड.कॉलेज, सकोह का कुछ क्षेत्र, स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाईन, सिविल बाजार, फोरेसिंक लैब, माइक्रोवेव, टेलिफोन एक्सचैंज नरघोटा, टी एस्टेट, पैट्रोल पम्प (मान फिलिंग स्टेशन), गोरखा कॉलोनी, हाऊसिंग कॉलोनी, सर्किट हाऊस, ऑफिसर कॉलोनी चीलगाड़ी, मैक्लोडगंज का कुछ क्षेत्र, संजय मार्ग और आस-पास के क्षेत्रों में 12 अक्तूबर, 2020 (सोमवार) को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

News Archives

Latest News