DNN बद्दी (आदित्य चड्डा)
9 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एसआईयू टीम ने 7.77 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव ढेला में वीरवार को देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किराए के कमरे में रह रहे दोनों युवकों के कमरे में तलाशी ली जिसके दौरान उनके पास 7.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी नरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई है उन्होंने बताया कि एक युवक पंजाब के रोपड़ व एक नालागढ़ के भबोटा का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।















