#kangra के इन इलाको में 8 अक्तूबर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Kangra Others

DNN धर्मशाला

06 अक्तूबर।  सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. धर्मशाला और एम.इ.एस. फीडरों की आवश्यक मरम्मत व उचित रखरखाव के कारण होडल, शीला चौक, निरंकारी भवन, पैट्रोल पम्प शीला चौक, मोहिन्द्र क्लब इत्यादि क्षेत्रों में 08 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News