DNN सोलन
शिमला के एक व्यक्ति द्वारा सोलन स्थित ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को धमकाने का मामला सामने आया है। यह धमकी फोन पर दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मक्खन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह अपने बैंक के हित में काम करने के लिए क़ानूनी रूप से बाध्य है। राजेश निवासी शिमला इनके माल रोड शिमला के बैंक में खाताधारक है तथा इनके परिवार के सदस्य बैंक शाखा कार्यालय खलीनी से लाभ उठा रहे हैं। राजेश ने इनके बैंक से ऋण लिया है, परन्तु काफी लंबे समय से इन खातों को नियमित करने में विफल रहे हैं।
बैंकिंग सेवाओं के दौरान राजेश ठाकुर ने अपने खाते को फ्रीज करने के लिए शाखा में लिखित अनुरोध दिया कि उसकी सहमति और पूर्व सूचना के बिना उनके खाते में डेबिट न हो। राजेश उपरोक्त ने बैंक को फिर से पत्र लिखा कि जो 15 लाख रुपए इसके खाता में है से 13 लाख रुपए इसके दूसरे खाता मे जारी किए जाए। 28 अगस्त को बैैंक की ओर से राजेश को सूचित किया गया कि उपरोक्त पत्र पर बैंक द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि बैक का अतिदेय राशि अधिक हो गया था।
इस पर आरोप है कि राजेश ने इसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल किया और उसने इसे धमकी दी कि वह इसे और एक अन्य बैंक कर्मचारी को 30 दिनों के अन्दर किसी झूठे मामलों में फंसा देगा तथा इसे किसी शनिवार को गिरफ्तार करवाएगा ताकि इसे जमानत न मिल सके। एएसपी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।















