DNN सोलन
सोलन राजगढ़ रोड़ सेब से भरा एक कैंटर पलट गया। घटना के समय सड़क किनारे पार्क हुई एक स्कूटी भी इसकी चपेट में आ गई और दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना के बाद कैंटर चालक व कैंटर मालिक का बेटा मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इस हादसे को लेकर पुलिस में प्रताप रान्टा निवासी जुब्बल जिला शिमला ने ब्यान दर्ज करवाया है कि यह अपने गांव संसोग से इस कैंटर में 154 पेटी सेब बड़ी व 30 पेटी सेब आधे बाक्स लोढ़ की थी और इसे लेकर परवाणू जा रहा था। रात के समय जब यह गाड़ी में ओच्छघाट सोलन पहुंचे तो गाड़ी चालक ने लापरवाही से कैंटर को चलाते हुए इसे ओच्छघाट में पलटा दिया। गाड़ी के नीचे एक पार्क की गई एक्टिवा स्कूटी भी आ गई। जिसे भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में इसे भी चोटें लगी है, लेकिन मौके से कैंटर चालक व गाड़ी मालिक का बेटा जोकि गाड़ी में मौजूद थे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















