पत्रकार संजीब बस्सी का पहला पंजाबी सोंग शक वाला कीड़ा धूमधाम से हुआ रिलीज

Baddi + Doon Entertainment

DNN बद्दी

25 सितंबर । पत्रकार संजीब बस्सी के पहले पंजाबी सोंग शक वाला कीड़ा को लोगों ने खूब सराहा व पहले ही दिन यू टयूब चैनल पर 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गीत को सुना। इससे पहले संजीब बस्सी का मोटिवेशन सोंग कलयुग रिलीज हुआ था जिसे लोगो ने खूब सराहा था व यु टयूब पर 60 हजार लोगों ने इसे सुना । जानकारी देते हुए पत्रकार संजीब बस्सी ने बताया कि यह गाना मैने स्वयं लिखा व गाया । इसकी शूटिंग पंजाब के फतेहगढ़ साहब में हुई व इसे संगीत ट्रु -हर्ट स्टुडियों केे जसप्रीत ने दिया व बीडियो ग्राफी मुमेंट मेकर फिल्मस के लवली सागी, हर्ष, सुमित द्वारा की गई। गीत में मेल मॉडल की भूमिका में स्थानीय युवक अमन चंदेल व फिमेल मॉडल के रूप में बी.बी.एन. क्षेत्र की कौर नरेंद्र ने अपनी भूमिका निभाई है। संजीब बस्सी ने बताया कि यह गीत एक रोमांटिक सोंग है व जिसका मुख्य उदेश्य करोना काल में लोगों का मनोरंजन करना है। इसके अलावा इस गीत में स्थानीय मेल व फीमेल मॉडल को लिया गया है ताकि स्थानीय यवाओं केा भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौक ा मिल सके। झाड़माजरी में एक सादे कार्यक्रम के दौरान इस पंजाबी गीत का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उप्रधान ग्राम पंचायत बरोटीवाला हितेंद्र शर्मा, शहरी ईकाई के अध्यक्ष संजीब कुंडलस, समाजसेवी जतिद्र राणा, अजय शर्मा, आदित्य चड्डा, दीपक कुमार, लवली ठाकुर, रवि कुमार मुन्नु, विक्रम ठाकुर, पिंकु खान, मोहिंद सैणी, समेत अनेक लाोग उपस्थित थे।

News Archives

Latest News