अतिविशिष्ट व्यक्तियों के दौरे को लेकर उपायुक्त ने बुलाई बैठक, अलग-अलग समितियों को सौंपी जिम्मेवारी

Kullu Others

DNN कुल्लू

25 सितम्बर। उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला के सभी अधिकारियों के लिए गौरव की बात है कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री के जिला के दौरे के दौरान अपनी सेवाएं देने तथा उनकी मेजबानी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेवारी का 100 फीसदी निर्वहन करना है ताकि जिला से अथवा प्रदेश से एक अच्छा संदेश जाए।
उपायुक्त जिला परिषद सभागार में 3 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘अटल टनल, रोहतांग’ को देश को समर्पित करने को लेकर प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने विशिष्ट व्यक्तियों केे सुविधाजनक प्रवास को लेकर बनाई गई अलग-अलग समितियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी। डाॅ. ऋचा वर्मा ने इस अवसर पर बारीकी के साथ सभी पहलूओं पर चर्चा की और अधिकारियों से कहा कि कहीं पर छोटी सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। हमें प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक दौरे के साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ है और हम सबको एक टीम की तरह काम करना है। हैलीपैड से लेकर गन्तव्य तक विशिष्टजनों के स्वागत तथा उन्हें सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में पारम्परिक परिधानों में सुसज्जित विभिन्न जगहों पर एकत्र लोगों को भी सुविधा प्रदान करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्थलों पर सामाजिक दूरी तथा मास्क के उपयोग का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए समितियों को उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थल पर अनावश्यक भीड़-भाड़ नहीं सकेगी।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के कार्यक्रम का लाईव टैलीकास्ट होगा और जिला मुख्यालय कुल्लू तथा मनाली में बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देख सके।

News Archives

Latest News