DNN कसौली
सोलन जिला की कुठाड़ पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान कुठाड़ चंडी रोड पर एक पिकअप से अवैध तौर पर ले जाई जा रही 148 पेटी (1776 बोतले) देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक मौके पर ले जाए जा रही शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार कोठाड़ पुलिस चौकी की टीम हेड कांस्टेबल रमन कुमार के नेतृत्व में कुठाड़- चंडी रोड पर नाका लगाए हुए थी और आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की पिकअप मौके पर आई जिसे पुलिस ने रोक कर चैक किया तो इसके अंदर 148 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पिकअप चालक नरेंद्र कुमार निवासी कुमारसैन शिमला से ले जाई जा रही शराब के संबंध में परमिट मांगा लेकिन वह मौके पर कोई परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















