शराब के ठेके में लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime

DNN बिलासपुर
बिलासपुर जिला के जुखाला क्षेत्र के नलवाड़ स्थित एक शराब के ठेके में लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 12 सितंबर की रात को घटी थी जिस के संबंध में शराब के ठेके के सेल्समैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और जांच के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित निवासी मंडी व हरि सिंह निवासी पालमपुर के रूप में हुई है।

घटना के बाद शिकायतकर्ता गौतम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रात करीब 12 बजे पेशाब करने के लिए ठेके से बाहर निकला था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद हमलावरों ने ठेके के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 25,600 रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया।
घटना के दौरान वहां ट्रक लेकर आए एक चालक ने उसे (सेल्जमैन) आवाज लगाई तो हमलावर उसकी आवाज सुनकर घबरा गए और नकदी लेकर मौके से भाग गए। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News