DNN अर्की (राजन)
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी ने सरकार कोविड़ 19 के कारण हुए बेरोजगार शिक्षित युवकों को प्रदेश में ही उनकी अनदेखी करने व गलत नीति के चलते रोजगार न मिल पाने का आरोप लगाया है। संजय अवस्थी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि एक ओर कोविड 19 के कारण बाहरी राज्यो के विभिन्न संस्थाओं व उद्योगों में कार्य करने वाले युवक भारी संख्या में बेरोजगार होकर घरो में अवसाद से घिरे है। दूसरी ओर सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उनका आरोप है कि इसी तरह अर्की में भी बहुत से बेरोजगार युवक है, जो रोजगार की तलाश में है, लेकिन सरकार की गलत नीति के कारण उन्हें अर्की में लगी दो सीमेंट कम्पनियों को होने के बाद भी स्थानीय लोगो को रोजगार नही मिला पा रहा है। यदि देखा जाए तो प्रदेश में लगे ज्यादातर उद्योगों में बाहरी राज्यो के कर्मचारी है तथा जो कर्मचारी स्थानीय है वो ठेकेदार के पास आउटसोर्स पर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार शिक्षित व अशिक्षित बेरोजगार युवाओं का डेटा बैंक बनाये व उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार के साधनों का सृजन किया जा सके।















