DNN सोलन
पुलिस ने सपरून क्षेत्र के एक व्यक्ति के मकान में छापा मारकर वहां से 40.90 ग्राम चरस बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन पुलिस को गश्त के दौरान कायलर क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि अमर सिंह नाम का व्यक्ति अपने मकान से चरस या भांग बेचने का कारोबार करता है। इस सूचना पर पुलिस ने एक रेडिंग पार्टी तैयार करके अमर सिंह निवासी सपरुन के मकान पर छापा मारा और वहां से चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि अमर सिंह के मकान की तलाशी लेने पर वहां से कुल 40.90 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















