हरबंस सिंह ब्रसकोन बने एच.ए.एस. एसोसिएशन के अध्यक्ष व विवेक चंदेल बने महासचिव

Others Shimla

DNN शिमला
22 सितम्बर। सूचना एवं जनसंपर्क के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एच.ए.एस.) ऑफिसर एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया हैं।
इसके अलावा निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल एसोसिएशन के नए महासचिव चुना गया हैं। कोरोना-19 के चलते यह चुनाव गुगल मीट के माध्यम से करवाए गए जनरल हाउस में हुए।

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा व महासचिव राम कुमार गौतम की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में इंडक्शन होने के कारण एसोसिएशन के यह दोनों पद पिछले कुछ माह से रिक्त चल रहे थे। इस कारण एसोसिएशन का पुनर्गठन करके नए अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव किया गया। एसोसिएशन के नव नवनियुक्त महासचिव विवेक चंदेल ने बताया कि कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। नव नवनियुक्त अध्यक्ष हरबंस सिंह ब्रसकोन ने बताया कि सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए वह कार्य करेंगे तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से एसोसिएशन को और अधिक सुुदृढ़ करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन हित में पूर्व में किए गए कार्यों के लिए पूर्व अध्यक्ष व महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारणी का भी आभार व्यक्त किया।

News Archives

Latest News