लोक गीतों संस्कृति के संवर्धन में अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री

Others Shimla
DNN शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महादेव स्टूडियो द्वारा तैयार किए गए गीत ‘बांकी लगदी’ को जारी किया। इस गीत को प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक नरेश भारद्वाज और चारू शर्मा ने गाया है। इस गीत में युवराज भारद्वाज, प्रितिका चैहान और रितु वर्मा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने गायकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के गीत प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संवर्धन में सहायक सिद्ध होते हैं। जय राम ठाकुर ने इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छोटे स्थानों को उजागर करने के लिए महादेव स्टूडियो तथा वाओ हिमाचल टीम की सराहना की। इस अवसर पर निदेशक पंकज शर्मा, एंकर एवं स्क्रिप्ट राईटर नितिका शर्मा और महिमा दत्त और सेनेमेटोग्राफर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News