नगर निगम में समिल्लित होने वाली प्रस्तावित आठ पंचायतों के लोगों ने सरकार को सौंपी आपत्तियां 

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
21 सितंबर। सोलन नगर परिषद को नगर निगम बनाने को लेकर शामिल होने वाली प्रस्तावित आठ पंचायतों के 84 गांव के लोगों ने सरकार को अपनी आपत्तियां भेजी है। गांव के लोगों द्वारा यह आपत्तियां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के माध्यम सरकार को भेजी गई है। बता दे कि नगर परिषद सोलन को नगर निगम बनाने की कवायद चली हुई है। इसमें आठ पंचायतों को समिल्लित करने कभी प्रस्ताव है, लेकिन पंचायतों द्वारा शुरू दिन से ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा भी 21 सितंबर तक अप्पतिया व सुझाव मांगें गए थे। इसी कड़ी सोमवार को प्रस्तावित आठ पंचायतों ग्राम पंचायत सेरी, सपरून, बसाल, कोठों, शामती, पडग, आंजी और सलोगडा पंचायत के 84 गांव द्वारा आपत्तियां सरकार को भेजी गई है।
इस दौरान सभी पंचयतों के करीब 20 से 30 लोग इस कार्य में शामिल हुए। ग्रामीण संघर्ष समिति के नेता किरन किशोर ने बताया कि यदि सरकार ग्रामीणों के क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करती है तो इससे किसानों को कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पडेगा। उनका कृषि क्षेत्र में मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी और ग्रामीणों पर कई प्रकार के टैक्स भी लगेंगे। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने ग्रामीणों की मांग नहीं मानी तो आगामी समय में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को और ज्यादा कडा रूख अपनाना पड सकता है।

News Archives

Latest News