सोलन के इस क्षेत्र में  23 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
21 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर, 2020 को 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता केएल शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 23 सितम्बर, 2020 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक इस विद्युत उपकेन्द्र में 3-फेज विद्युत ट्रान्सफार्मर का कार्य व विद्युत उपकरणों का मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके दृष्टिगत 33 केवी राजगढ़ विद्युत उपकेन्द्र तथा उठाऊ जलापूर्ति योजना विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News