जाबली के समीप चलती कार में अचानक लगी आग

Himachal News Others Solan

DNN धर्मपुर (सोलन) ब्यूरो (आदित्य सोफत)

19  सितंबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर जाबली के समीप एक चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही की तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में गाड़ी के इंजन को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ समय पहले ही घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर जाबली के नजदीक चंडीगढ़ से सोलन की ओर आ रही एक रेनॉल्ट डस्टर कार के इंजन आग लग गई। धुंआ उठता देख चालक ने तुरंत गाडी को सड़क के किनारे लगा दिया और देखा की गाडी के इंजन में आग लगी है। इसके बाद थोड़ी दूर पर खड़े फोरलेन निर्माता कंपनी के पानी के टैंकर को मौके पर बुलाया गया और इंजन पर पानी का छिड़काव किया गया व तुरंत ही लगी आग पर काबू पा लिया गया।

News Archives

Latest News