DNN कुल्लू ब्यूरो
18 सितम्बर। कुल्लू उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुईद, कराड़सू तथा फलान में कोविड-19 के मामले आने पर इन पंचायतों के कुछ वार्डों को कंटेनमेंट व बफर जोन घोषित किया गया था। अब क्योंकि इन क्षेत्रों को एक्टिव केस फाईडिंग कैम्पेन के बावजूद कोरोना का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है, इसलिए उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब लोग सामान्य क्षेत्रों की भांति इन क्षेत्रों में आवाजाही तथा अन्य गतिविधियों का संचालन कर सकेंगे।
कंटनेमेंट व बफर जोन से मुक्त हुए क्षेत्रों में ग्राम पंचायत पुइद के वार्ड नम्बर -4 में पूर्व में बिजली महादेव सड़क से नीचे की ओर पूर्व में आशुतोष सुपुत्र श्री हेम राज के घर तक तथा उत्तर में घमन सिंह सुपुत्र श्री वेद राम के घर तक और दक्षिण में राहुल सुपुत्र तिलक के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन जबकि इसी वार्ड के शेष बचे क्षेत्र को बफर जोन से बाहर करने के आदेश जारी किए गए हैं।
ग्राम पंचायत कराड़सू के वार्ड नम्बर-2 के अंतर्गत दक्षिण में सार्वजनिक मार्ग के सार्वजनिक शौचालय से लेकर वाईं ओर कुल्लू-मनाली सड़क तक तथा पश्चिम में सार्वजनिक मार्ग से लेकर ग्राम पंचायत कराड़सू के वार्ड नम्बर-2 की सीमा के कुल्लू -मनाली सड़क के वाईं ओर तक तथा पूर्व में सार्वजनिक शौचालय से लेकर कराड़सू वार्ड की सीमा के साथ लगते रास्ते तक तथा उत्तर में वार्ड नम्बर-2 की सीमा तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन जबकि इसर वार्ड के शेष बचे क्षेत्र को बफर जोन से मुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, ग्राम पंचायत फलाण के उत्तर क्षेत्र में ग्राम पंचायत फलान के साथ लगते रास्ते तक, दक्षिण क्षेत्र में कच्चे रास्ते तक, पूर्व क्षेत्र में स्कूल के साथ कच्चे तथा मुख्य पक्के रास्ते के बीच घिरे क्षेत्र तथा पश्चिम क्षेत्र में ग्राम पंचायत फलान के साथ लगते रास्ते तथा इसके बीच के रास्ते के घिरे हुए क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन वार्ड नम्बर-3 के शेष क्षेत्र को बफर जोन से मुक्त कर दिया गया है।















