DNN सोलन ब्यूरो
17 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना का कहर अब थम नहीं रहा है। जिला में लगातार बड़ी संख्या में कोरोना मामले आ रहे है। वीरवार को भी कोरोना की चेन नहीं रुकी है। सोलन जिला में वीरवार को 65 कोरोना पाजिटिव मामले आए है। इनमें से 48 की रिपोर्ट सीआरआई कसौली से आई है। जबकि रैट के जरिए 12 लोग क्षेत्रीय अस्पताल व 05 सोलन नालागढ अस्पताल में कोरोना पाजिटिव पाए गए है। इनमें 46 पुरुष व 19 महिलाएं शामिल है। इन 65 लोगों में 12 लोग सोलन, 20 बद्दी व 33 नालागढ़ से है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इनमें 19 लोग डायरेक्ट कांटेक्ट, 29 आईएलआई, 03 एंटीनेटल, 01 पोस्टनेटल व 11 वालेंटरी शामिल है।















