सोलन जिला से गुरुवार को कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 250 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

17 सितंबर।  सोलन जिला से गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 250 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी।  डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 250 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 42, नागरिक अस्पताल बद्दी से 17, ईएसआई अस्पताल काठा से 29, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 34, एमएमयू कुमारहट्टी से 83, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 20 तथा ईएसआई अस्पताल बरोटीवाला से 25 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस जिला में कोविड-19 के 84 और मामले पाए गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 2477 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 965 रोगी सक्रिय हैं।

News Archives

Latest News