मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया

Others Shimla

DNN शिमला 

17 सितंबर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रिज पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कमला नेहरू अस्पताल का दौरा किया तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों को फल वितरित किए। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य पारूल शर्मा भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News