सोलन जिला से बुधवार को कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 246 सैम्पल  

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

16  सितंबर। सोलन जिला से बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 246 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी।  डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 246 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 76, नागरिक अस्पताल बद्दी से 42, ईएसआई अस्पताल काठा से 22, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 24, नागरिक अस्पताल अर्की 44, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 14 तथा ईएसआई अस्पताल परवाणू से 24 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।


उन्होंने कहा कि गत दिवस जिला में कोविड-19 के 128 और मामले पाए गए हैं।
जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 2394 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 924 रोगी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एहतियातन जिला में 1784 व्यक्तियों को घरों में क्वारेन्टीन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए जिला में अभी तक 34574 व्यक्तियों के सैम्पल लिए जा चुके हैं।

News Archives

Latest News