DNN सोलन ब्यूरो
15 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस का कहर नहीं थम रहा है। जिला से मंगलवार को जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट आना शुरू हो गई है। मंगलवार को भी जिला सोलन में 88 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इन 88 कोरोना संक्रमितों में सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 72 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकलें है, जबकि अभी कुछेक सैम्पल अंडर प्रोसेस है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन कोविड टेस्ट के माध्यम से किए गए टेस्ट में 16 लोग कोरोना ने संक्रमित हुए है।
इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि सीआरआई कसौली से 72 कोरोना पॉजिटिव सैम्पलों में 44 पुरुष व 28 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। इनमे एमएमयू से 19, सोलन से 21, परवाणू से 21व बद्दी से 11 कोरोना पॉजिटिव मामले आए है। इन मामलों में डारेक्ट कांटेक्ट 33, आईएलआई 24, फ्लू 06, गर्भवती महिलाएं 03, वलयंटर्स 02, एसएआरआई 03 व ट्रेवलर्स 01 है। साथ ही मंगलवार को रैट के माध्यम से आए 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अधिकतर शहर के लोग है।















