DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
15 सितंबर। कोरोना संक्रमित होने के बावजूद एक छात्र ने अपना साल बचाने के लिए वार्षिक परीक्षा देकर एक नई मिसाल पेश की है। यहीं नहीं उसका हौसला बढाने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल प्रशासन का भी सराहनीय प्रयास रहा और यहीं कारण रहा कि बच्चा कोरोना संक्रमित होने के बावजूद परीक्षा दे पाया। उसके लिए परीक्षा देने के लिए स्कूल प्रशासन ने विशेष प्रयास किए। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में भी कोरोना वायरस संक्रमित एक बच्चे ने अपना एग्जाम दिया है। इस दौरान अध्यापकों कोरोना भी सिद्ध कर दिखाया है की वह किसी भी विपदा में पेपर करवा सकते है। इससे जहां बच्चे का भविष्य खराब होने से बच गया है। साथ ही अन्य बच्चों की परीक्षा भी सुचारु रूप से चलाई गई है। बता दें कि कोविड काल में पदेश में अधिकतर परीक्षाएं शुरू हो गई है। ऐसे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को भी पेपर देने के लिए अलग से सेंटर बनाए गए है।
मंगलवार को शुरू हुई प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की एसओएस की परीक्षा में भी कोविड के मध्यनजर अलग से सेंटर बनाए गए है। मंगलवार को करीब 150 बच्चों के साथ अलग से बने सेंटर में कोरोना से संक्रमित बच्चे ने भी अपना एग्जाम धर्मपुर स्कूल में आ कर दिया है। इस बच्चे को घर से स्कूल तक आने व स्कूल से ले जाने का प्रबंध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर द्वारा किया गया। समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई। इससे अध्यापकों व चिकित्सको के बीच बेहतरीन तालमेल भी देखने को मिला है। परीक्षा के लिए 8 बजकर 45 मिनट पर एम्बुलेंस के जरिए छात्र को केंद्र तक पहुंचाया गया और पेपर खत्म होने तक सभी ने बच्चे का ध्यान रखा है ताकि बच्चे को कोई परेशानी न हो।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल धर्मपुर के प्रधानाचार्य डा. सुनील कुमार पाल ने बताया कि बच्चे का पेपर सभी के सहयोग से पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि जैसे ही इस बारे जानकारी मिली तुरंत पेपर दिलवाने के लिए अलग से सेंटर बनाया गया और बच्चे को परेशानी न हो इसके लिए सभी के द्वारा प्रयास किए गए है। सेनेटाइजेशन का ध्यान भी रखा गया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अमित रंजन तलवार ने बताया कि बच्चे का पेपर करवाने के लिए समय पर 108 एम्बुलेंस भेज दी गई थी। 108 एम्बुलेंस के जरिए ही छात्र को परीक्षा केंद्र में ले जाया व पेपर के खत्म होने के बाद घर छोड़ा गया है।
एसडीएम सोलन अजय यादव ने कहा कि एक कोरोना पॉजिटिव छात्र जिसका 15 सितम्बरको पेपर था। इसको लेकर स्कूल में अलग से परीक्षा केंद्र बनाया गया था। खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर व अध्यापकों द्वारा बच्चे का पेपर करवाया गया है।















