DNN सोलन ब्यूरो
14 सितंबर। जिला सोलन में रविवार को भी कोरोना का एक बड़ा विस्फोट हुआ है। रविवार को दो चरणों में आई रिपोर्ट में 97 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। रोजाना बड़ी संख्या में जिला सोलन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, रविवार को कुछ एक फॉलोअप के लिए भेजे गए सैम्पल संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। रविवार को आए 97 मामलों में 47 मामलों की जानकारी मिल पाई है जबकि अन्य मामलों के बारें में जिला स्वास्थ्य विभाग जानकारी ले रहा है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए 47 मामलों में 32 पुरुष व 15 महिलाएं शामिल हैं। इन 47 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 14 बद्दी, 12 नालागढ़, 05 धर्मपुर, 13 चंडी व 3 एमएमयू के शामिल हैं। इनमें 08 लोग डायरैक्ट कॉन्टैक्ट, 18 आईएलआई, 04 गर्भवती महिलाएं, 01 ट्रैवलर, 03 वालंटियर, 11 एसीएफ, 1 एचसीडब्ल्यू, एक एसए आरआई शामिल हैं।
रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोग बसंती बाग बद्दी, हाऊसिंग बोर्ड बद्दी, झाड़माजरी, लोधी माजरा, नालागढ़ के वार्ड नंबर-9, नालागढ़ शिव मंदिर के नजदीक, नालागढ़ के वार्ड नंबर-1 से हैं। इसी प्रकार 4 मामले कुमारहट्टी, 2 मामले डगशाई व 6 मामले कसौली के चंडी क्षेत्र से सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सभी का इलाज शुरू किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है।















