सुबाथू में लकड़ी से बने भवन में सिलेंडर की लीकेज से लगी आग, पुलिस कांस्टेबल ने दिया बहादुरी का परिचय

Kasauli Others Solan

DNN सुबाथू

14 सितंबर। जिला सोलन के छावनी क्षेत्र सुबाथू में रविवार को अचानक एक लकड़ी से बने भवन में आग लग गई। इस दौरान गनीमत यह रही कि तुरन्त आग को काबू पा लिया गया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार छावनी क्षेत्र सुबाथू में कश्मीरी महोल्ले में नरेंद्र कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज होना है। इस लीकेज के चलते यह हादसा पेश आया है। आग लगने बारें जैसे ही स्थानीय लोगों, पुलिस व छावनी कर्मचारियों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंच आग को काबू पाने के प्रयास किए गए। इन सभी के प्रयासों के बाद तुरन्त आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान सुबाथू चौकी में तैनात पुलिस के जवान कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बहादुरी का परिचय भी दिया है। कांस्टेबल दिनेश ने बिना जान की परवाह किए सिलेंडर को तुरन्त घर से बाहर निकाल दिया और घर से थोड़ी दूरी पर पड़ी रेत में सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया। आग लगने से कपड़े बिस्तर, पंखा व छत की कड़िया झुलसी है।  इसकी पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर ने की है। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर तुरन्त पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए थे और आग बुझाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए गए है।

सुबाथू में लगे हाइड्रेंट की खुली पोल
छावनी परिषद क्षेत्र में लगे हाइड्रेंटों की पोल उस समय खुली जब आग लगने के बाद यह हाइड्रेंट चले ही नहीं। ऐसे में लोगों ने छावनी परिषद् की फायर हाईड्रेंट सुविधा पर भी जमकर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है की छावनी परिषद् की बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्ताव मात्र कागजों तक सिमट कर रह जाते है। बीते कुछ दिनों पहले ही छावनी परिषद ने सुबाथू की तंग गलियों में आग पर काबू पाने वाली बाईक फायर ब्रिगेड़ सुविधा देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बोर्ड में रखे इस प्रस्ताव को जमीनी स्तर पर उतारने में आज भी परिषद नाकाम साबित रहा है।इसके कारण सुबाथूवासी आपात आगजनी की घटना से निपटने के लिए राम भरोसे है।

News Archives

Latest News